थाना करैरा पुलिस द्वारा जिन्दा कारतूस के साथ अरविन्द उर्फ करुआ रावत को किया गिरफ्तार

0


 पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा अवैध हथियार से अपराध की नियत से घूमने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा शिवनारायण मुकाती के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एव उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 04.06.2025 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक आदमी विलरऊ नदी के पास करैरा तरफ कत्थई रंग की टीसर्ट व हरा रंग का लोअर पहने कमर मे देशी कट्टा खुरसे अपराध करने की नियत से खडा है तभी उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान विलरऊ नदी के पुल पास पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का खडा दिखा तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेर कर पकड़ा तो उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरविन्द उर्फ अरुआ पुत्र पहरा सिहं उर्फ पैर सिहं रावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम टोरिया कलाँ थाना करैरा का होना बताया जिसकी तलासी लेने पर कमर मे बायें तरफ एक 315 बोर का दुनाली लोडेड कट्टा मिला 315 बोर का दुनाली कट्टा एव कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से 315 बोर का दुनाली कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस को जप्त किया गया आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 444/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी०  विनोद छावई, उनि रामानंद पचौरी, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर 117 रामअवतार गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top