हत्या के प्रयास के आरोपी को पोहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 


दिनांक 09.03.2025 को सूचनाकर्ता महेन्द्र गिरी पुत्र श्रीराम गिरी उम्र 52 साल निवासी भटनावर थाना पोहरी रिपोर्ट किया कि आरोपीगण राकेश पुरी, संतोष पुरी, संकरिया उर्फ सतीष पुरी, मनीष पुरी, उमा पुरी द्वारा जान से मारने की नियत से सूचनाकर्ता व मजरूब राधेश्याम गिरी व रूपेश गिरी पर हमला किया व मारपीट की। आरोपीगणों के खिलाफ थाना पोहरी पर अप.क्र. 71/25 धारा 109,115(2),118(1),296,351(2),3(5) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौङ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी संजीव मुले के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी पोहरी अवनीत शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी महोदय पोहरी निरी. रजनी सिंह चौहान के द्वारा एक टीम गठित की गई आज दिनाँक 09.06.2025 को मुखबिर की सूचना पर से प्रकरण की आरोपिया उमा गोस्वामी पत्नी राकेश गोस्वामी उम्र 50 साल निवासी भटनावर थाना पोहरी को उसके घर के पास से घेराबंदी कर पकडा एवं आरोपिया की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अलाजरर को जप्त किया गया। आरोपी का जेआर फॉर्म तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवं जेल वारंट तैयार होने से सब जेल पोहरी में आरोपी को दाखिल किया गया।


इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि बैजनाथ मिश्रा, आर.658 अजय नीखरा, आर. 1101 चेतन राठौर, मआर 1120 दिव्या तोमर आर 813 सदन भिलाला की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top