शिवपुरी जिले की खोड़ चौकी क्षेत्र के विजयपुर गांव में खेतों में दिखाई दिया 7 फीट का मगरमच्छ

0


शिवपुरी जिले की खोड़ चौकी क्षेत्र के विजयपुर गांव में आज सुबह गुरुवार करीब 7 फीट का मगरमच्छ खेतों में बने ग्रामीणों की बनी कच्छी झोपड़ियों के पास दिखाई दिया। विशालकाय मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। 


ग्रामीणों की मुताबिक उक्त मगरमच्छ गांव के पास के बड़े तालाब में कभी कभार ही दिखाई देता था। लेकिन आज रात वह तालाब से निकलकर घरों तक पहुंच गया था। 


सियार का किए हुए था शिकार -


एक ग्रामीण ने बताया कि मगरमच्छ खेत में बैठा हुआ था। तभी एक सियार उसके पास आया। लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक मगरमच्छ ने अपने जबड़े में फसा लिया और निगल लिया।


ग्रामीणों की सूचना पर से फॉरेस्ट विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। चूंकि मगरमच्छ सियार को निगले हुए था इस वजह से वह ज्यादा चल नहीं पा रहा था। इसके चलते रेस्क्यू टीम को मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में आसानी हुई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top