इंदौर से आगरा की तरफ जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस कृष्णा होटल के पास हुई दुर्घटना का शिकार, 1 दर्जन के करीब लोग हुए घायल

0


 शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के कृष्णा होटल के पास एक यात्रियों से भरी हुई स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें बस में सवार 1 दर्जन के करीब यात्रियों को चोटें आई है। जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी हुई स्लीपर बस इंदौर से आगरा की तरफ जा रही थी। तभी वह आज गुरुवार की सुबह शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के कृष्णा होटल के पास अनियंत्रित होकर फिसली पुलिया से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 1 दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका गुरुवार की सुबह 7 बजे उपचार जारी है। वही सूत्रों की माने तो है ड्राइवर को नींद का झौंका आ जाने के कारण ये हादसा हुआ है। फिलहाल देहात थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top