शिवपुरी शहर के देहात थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब पर कार्यवाही करते हुए कार से अवैध कच्ची शराब विक्रय करने जा रहे एक युवक को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है।
देहात थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज पूर्व पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्लेटी रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 04 CE 6673 से ग्राम सतेरिया से सीर बांसखेड़ी अवैध शराब विक्रय करने ले जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस ने मुड़ेनी के पास कार को रोककर चेक किया तो उसमें दो कैन जिनमें 50-50 लीटर कच्ची शराब भरी हुई थी। पुलिस ने युवक से शराब के संबंध में वैध लाइसेंस चाहा तो युवक ने कोई लाइसेंस न होना बताया। जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कुल 100 लीटर अवैध कच्ची शराब और कार जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान मेंवा बंजारा पुत्र गज्जा बंजारा उम्र 30 साल निवासी सतेरिया के रूप में हुई है।


