हर-घर तिरंगा अभियान के तहत कोलारस नगर परिषद ने निकाली रेंली

0


 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद कोलारस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  रमेश कुमार भार्गव मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस  द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि  कलेक्टर, के निर्देशो के परिपालन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान दिनांक 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु तिरंगा यात्रा का अयोजन किया गया। जिसमें डीजे एवं राष्ट्रीय ध्वजों के साथ नगर के मुख्य मार्ग से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में मण्डी अध्यक्ष  भरतसिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे, पूर्व न.प. अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, रोहित वैश्य उपाध्यक्ष न.प. कोलारस नगर परिषद कोलारस के पार्षदगण मण्डल अध्यक्ष भाजपा मंगल सिंह कुशवाह, सोंटू शिवहरे नगर के पार्षदगणों में अनीता चंदेल, मंजू भार्गव, अर्चना जैन,  गोपालकृष्ण वैश्य, विकास कुशवाह, पूजा ओझा, सतीश राजौरिया, सियाबाई जाटव, मनीष मोहनीयां, भारती शिवहरे, सोनम सड़ैया, लक्ष्मी राठौर, रचना जाट एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, तिरंगा यात्रा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय जगतपुर के छात्र/छात्रायें एवं नगरीय क्षेत्र कोलारस की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद कोलारस के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top