पीर बाबा के मेले में उमडा श्रद्धालियों का जन सैलाब

0

 


कोलारस. हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो के दूसरे गुरुवार के दिन कोलारस से 3 किलोमीटर दूर स्थित पीर बुरहान बाबा की दरगाह पर उर्स व मेले का आयोजन हुआ।

 जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे उपस्थित रहे। जिनका कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरगाह पर चादर चढ़ाई और इस मेले में ग्वालियर, अशोकनगर,गुना, शिवपुरी आदि दूरदराज से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा और यह मेला हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक माना जाता है इसमें सभी धर्मों के लोग मेले में बढ़-चढ़कर बाबा की दरगाह पर पहुंचते हैं ।

पीर बाबा के मेले में हर्ष वर्ष की भांति कब्बाली का प्रोग्राम का आयोजन किया गया।


पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने अपने साथियों के साथ की दरगाह पर चादरपोशी:


पीर बाबा के मेले के अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने अपने साथियों के साथ पीर बाबा की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की और अमन चैन की दुआ मांगी।


इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह,पूर्व मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़,मंडल उपाध्यक्ष देशपाल सिंह राजावत,पार्षद भानु जाट,महामंत्री दीपक जैन,उपाध्यक्ष राम सडैया,पार्षद संदीप चंदेल,प्रवीण कटारे  साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top