तिरंगा वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर एसपी ने दिखाई हरी झंडी, शहर देशभक्ति के रंग में रंगा

0


 “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरुवार सुबह शिवपुरी शहर में भव्य वाहन रैली का आयोजन हुआ। थीम रोड गुना नाके से सुबह 9 बजे शुरू हुई इस रैली को कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी रैली के साथ चले।


इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र, युवा और आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोशीला बना दिया।


इस मौके पर कलेक्टर चौधरी ने कहा कि “सुख-शांति, भाईचारा और राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरी है।” उन्होंने सभी से अपील की कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में हर नागरिक अपनी भूमिका निभाए। साथ ही सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी।


रैली गुना नाके से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह नागरिकों ने तिरंगे लहराकर रैली का स्वागत किया। पूरा शहर तिरंगे की शोभा और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top