स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा ''स्‍वच्‍छोत्‍सव'' 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा

0


 मुख्‍य सचिव ने वी.सी.के माध्यम से ''स्‍वच्‍छोत्‍सव'' की तैयारियों की समीक्षा की


 प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा ''स्‍वच्‍छोत्‍सव'' आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्‍य सचिव  अनुराग जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा ''स्‍वच्‍छोत्‍सव'' की तैयारियों की विभागवार विस्तार से समीक्षा की और सभी विभागों को दिन प्रतिदिन की गतिविधियों कार्यक्रमों का चार्ट बनाकर उसका सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। वी.सी.में सभी विभागों द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत राज्‍य, जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्‍तर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों कार्यक्रमों के बारे में प्रजेन्‍टेशन प्रस्तुत किया गया। 

वी.सी.में बताया गया कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिला सहित विभिन्‍न स्‍तरों पर स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में रक्‍तदान शिविरों के आयोजन किया जाएगा। इसके सा‍थ ही स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जावेगा। नमो पार्क व नमो उपवन विकसित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों के लिए उपकरण वितरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्‍वच्‍छता गतिविधियॉं, स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

मुख्‍य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों को सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों, गतिविधियों की रिपोर्टिंग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए हैं। एनआईसी शिवपुरी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top