थाना पिछोर पुलिस द्वारा छेड़छाड़ (पॉक्सो एक्ट) के अप.क्र. 237/17 में 08 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना पिछोर द्वारा आज दिनांक 03.09.25 को मुखबिर सूचना पर से ग्राम कोटरा में आरोपी ऊदल पुत्र गिरवल यादव उम्र 26 साल नि. ग्राम विजयपुर थाना पिछोर के कब्जे से एक लोहे की धारदार छुरी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पिछोर पर अपराध क्र. 504/25 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के संबंध में जानकारी करने पर उक्त आरोपी पूर्व में थाना पिछोर के अप.क्र. 237/17 धारा 354, 323, 506 भादवि व पॉक्सो एक्ट में माननीय न्यायालय के प्रकरण क्र. 74/21 का स्थाई वारंटी होना पाया गया जिसके विरुद्ध विवेचना के दौरान सम्पत्ति कुर्की संबंधी कार्यवाही की गई थी उसके बाबजूद भी आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 03.09.2025 को दोनो प्रकरणों में माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जेल भेजा गया।

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी निरी. उमेश उपाध्याय, सउनि. जहान सिंह, सउनि. कमल सिंह बंजारा प्रआर. 703 रामहेत सिंह, आर. 425 धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आर. हेमंत बाथम की अहम भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top