शिवपुरी में प्रेस करते समय लगा करंट, 45 वर्षीय नौशाद खान की मौत

0


शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज, चिल्लौद में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में कपड़ों पर प्रेस करते समय बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय नौशाद खान की मौत हो गई। यह घटना उनके परिजनों के लिए गहरा सदमा लेकर आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौशाद खान (45), पुत्र मकसूद खान, अपने घर पर कपड़ों पर इस्त्री कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लगा, जिससे वे अचेत हो गए। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिजिकल थाने की पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। नौशाद खान की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top