यातायात नियमों के पालन कराने एवं दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिये प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे यातायात अभियान के चलते थाना सिरसौद द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये एक ही दिन में कुल 50 चालान बनाकर 18600रु. का समन शुल्क वसूल किया

0

 


पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशन मे मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनन्द राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ आज दिनांक 11.09.2025 को खोरघार तिराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 50 मोटर व्हीकल एक्ट के चालान कता कर कुल 18600 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया, जिसमें बिना हेलमेट के मोटर साइकिल चलाने, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गयी है।

उक्त कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, मुकेश इंदौरिया, रचना शाक्य, आरक्षक मुकेश परमार, प्रांशु जादौन एवं आरक्षक चालक रमेश कमल उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top