इन आवेदकों में प्रथम स्लॉट में 5 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक मेला आयोजन हेतु आकाश शिवहरे (शिवहरे इंटरप्राइजेस, शिवपुरी) द्वारा 15 लाख रुपये, द्वितीय स्लॉट में 21 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक मेला आयोजन हेतु राजकिशोर चौहान (ग्वालियर) द्वारा 29 लाख 55 हजार रुपये तथा तृतीय स्लॉट में 7 जनवरी 2026 से 15 फरवरी तक मेला आयोजन हेतु सागर खटीक (ग्वालियर) द्वारा 10 लाख 11 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल 54 लाख 66 हजार रुपये की राशि समिति के खाते में जमा कराई जाएगी। यह राशि 22 सितम्बर तक जमा होने के उपरांत सशर्त अनुमति प्रदान की जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं समिति अध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग सिद्धेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार एवं धार्मिक कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ष लगभग 11 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी, जबकि इस वर्ष 54 लाख 66 हजार रुपये की राशि प्राप्त होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।


