शिवपुरी में एटीएम ठगी की दो वारदातें, युवती और युवक के खाते से उड़ाए गए 60 हजार रुपए

0


शिवपुरी शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अलग-अलग एटीएम मशीनों पर हुई दो घटनाओं में ठगों ने एक युवती और एक युवक के खातों से कुल 60 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ितों ने शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है।


पहली वारदात 


शिव कॉलोनी निवासी नेहा भट अपनी मां सुधा भट का एटीएम कार्ड लेकर 25 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे गुरुद्वारा चौक स्थित SBI एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। उन्होंने पहले 5 हजार रुपए निकाले और जब स्टेटमेंट चेक करने के लिए कार्ड डाला तो उनका एटीएम नीचे गिर गया। इसी दौरान अंदर मौजूद सफेद शर्ट पहने युवक ने उन्हें कोई दूसरा एटीएम पकड़ा दिया। बाद में उनकी मां के खाते से 35 हजार रुपए निकाले गए।


दूसरी वारदात 


 रमेशचंद्र ओझा ने बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 8 बजे वे झांसी तिराहा क्षेत्र स्थित SBI एटीएम से पैसे निकालने गए थे। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका कार्ड बदल दिया और उनके खाते से 25 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया।


दोनों पीड़ितों ने बैंक स्टेटमेंट सहित पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में दर्ज कराई है। फिलहाल साइबर सेल ठगी की इन दोनों वारदातों की जांच कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top