नशे में धुत मजदूर तीन मंजिला इमारत से गिरा, गंभीर रूप से घायल

0

 


शिवपुरी शहर के आदर्श नगर इलाके में  एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ नशे की हालत में काम कर रहा एक मजदूर तीन मंजिला इमारत की नशेनी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिसका आज सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे उपचार जारी है। 


घायल मजदूर की पहचान वाजिद खान पुत्र हाफिज खान (35) के रूप में हुई है, जो मीट मार्केट, शिवपुरी का निवासी बताया जा रहा है।



ठेकेदार राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वाजिद खान उनके लिए मजदूरी का काम करता था और वह पिछले तीन दिनों से लगातार शराब पीकर काम पर आ रहा था। उन्होंने बताया कि मजदूर रोज सुबह आता था और नशे में रहने के बावजूद काम करता था। राजेंद्र सिंह के अनुसार, वाजिद उनसे नाश्ते के नाम पर पैसे भी ले जाता था और शराब पी लेता था।

 यह दुर्घटना तब हुई जब वाजिद खान नशे की हालत में तीन मंजिला (नशेनी) पर चढ़ रहा था। ठेकेदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह लगभग 30-35 फीट की ऊँचाई पर था जब नशे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। 


राजेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने मजदूर को शराब पीकर काम पर आने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना।


फिलहाल घायल मजदूर का आज सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top