सीहोर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 95/25 मे जान से मारने की नियत से हमला करने वाले फरार आरोपी रामहेत रावत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0


 थाना सीहोर मे दिनांक 25.06.2025 को फरियादी गजेन्द्र रावत पुत्र रामस्वरूप रावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम सूढ थाना सीहोर नें उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी पुष्पेन्द्र रावत, प्रशांत रावत, अरविन्द रावत व उनके 03 साथियो के साथ फरियादी व उनके परिजनो के साथ जान से मारने की नियत से एक राय होकर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 95/25 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 296, 351 (3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड़ द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सीहोर उनि विवेक यादव द्वारा आरोपी रामहेत रावत पुत्र रणवीर रावत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सुनारी थाना बडौनी जिला दतिया को गिरफ्तार कर आरोपी से लाठी जप्त की गई बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

सराहनीय कार्यवाही :- उनि विवेक यादव, प्र. आर. 821 बेताल सिह गुर्जर आर.332 देवेन्द्र परिहार, आर. 906 सतेन्द्र रावत आर. 872 सायल खाँन, आर. 287 विनोद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top