जनसुनवाई में पिछोर एसडीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं

0

 


शिवपुरी/ प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत आज पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी ममता शाक्य ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में आमजनों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण किया।

जनसुनवाई में कब्जा, आवास कुटीर, पट्टा, मध्यान्ह भोजन, सीमांकन, आंगनवाड़ी नियुक्ति, नकल और बीपीएल कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अंजली अहिरवार ने आंगनवाड़ी नियुक्ति में फर्जी बीपीएल कार्ड लगाए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। रतिराम पाल ने खसरा और नकल न मिलने की समस्या रखी, जिस पर एसडीएम ने खनियाधाना नकल शाखा प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खनियाधाना वार्ड क्रमांक 01 के जगदीश कोली और मोनू परिहार ने नाली बंद करने संबंधी आवेदन दिया, वहीं रेतबाई मोहल्ला के निवासियों ने सफाई की समस्या रखी, जिस पर सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शासकीय माध्यमिक विद्यालय घिलोदरा के ग्रामवासियों ने मध्यान्ह भोजन मेनू अनुसार वितरण की मांग की, जिस पर जांच कराने के निर्देश दिए गए। वार्ड क्रमांक 14 के अरविंद रजक ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार को शीघ्र नाम जोड़ने के निर्देश मिले। ग्राम पंचायत गजौरा मजरा रामपुरा के ग्रामीणों ने रास्ते की खराब स्थिति और विद्यार्थियों को हो रही परेशानी की शिकायत की, जिस पर सीईओ को जांच हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार बीपीएल कार्ड और जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में पिछोर तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार शुभम गर्ग, सीडीपीओ अरविंद तिवारी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी जगदीप राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top