थाना करैरा पुलिस द्वारा मंदिर से घंटे चोरी करने के अपराध मे की कार्यवाही

0


 दो आरोपियों अरुण परिहार एवं सज्जन परिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 08 घंटे कीमती करीव 35000 को बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायायालय पेश किया।


दिनांक 29/09/2025 को फऱियादी विनोद कुशवाह पुत्र दौलत सिंह कुशवाह उम्र 31 साल नि०ग्राम गणेशखेडा थाना करैरा ने उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनाँक 26.09.25 को पठान बाबा के स्थान के टीन सेट में लगे करीव 07-08 घण्टे चोरी हो गये है। रिपोर्ट पर से अपराध धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. करेरा  आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30.09.2025 को अपराध विवेचना के दौरान थाना करैरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि संदेही अरूण परिहार के साथ एक आदमी गाँव से निकले है और पैदल- पैदल कुम्हरपुरा से करैरा कस्बा की तरफ जा रहे है सूचना की तस्दीक हेतु मय हमराही पुलिस बल के रवाना होकर महुअर नदी के रपटा के पास पहुंचा तो थोडी देर बाद अरूण परिहार व उसका साथी एक लाल रंग का प्लास्टिक का कट्टा अरूण का साथी कंधे पर टांगे आते दिखे जिन्हेफोर्स की मदद से पकड़ा नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम अरुण पुत्र रामसिह परिहार उम्म्र 21 साल निवासी ग्राम लालपुरा थाना करैरा का होना बताया तथा दूसरेने अपना नाम रज्जन परिहार पुत्र मुकुन्दी परिहार उम्र 26 साल निवासी ग्राम डावरभाट थाना करैरा का होना बताया रज्जन से कट्टा को कब्जे पुलिस लेकर खोलकर देखा तो उसमे दो साजे शेष टुटे हुये घन्टे मिले इस संबंध मे दोनो से पूछताछ पर दोनो ने 26/09/25 की दरम्यानी रात पठान बाबा स्थान ग्राम गणेशखेडा से चोरी करना बताया। अपराध सदर के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर चोरी किया माल मशरूका जप्त किया गया।

बरामद माल -01. दो घंटे एवं 05 टूटे हुये टुकडे कीमती करीब 35000 रुपये।

सराहनीय़ भूमिका –थाना प्रभारी करैरा निरी0  विनोद छावई ,उनि रामानंद पचौरी, आर0 822 जितेन्द्र कुमार , थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top