पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देशों के पालन मे अति0 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. करेरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30.10.2025 को जरिए मुखविर द्वारा सूचना मिली की वन विभाग की टीम के कार्य में बाधा डालने वाले अपराध के आरोपी लोकेन्द रावत व कल्ली रावत निवासीगण सड एवं जनौरी के सड लेदा तिराहे पर कही जाने की फिराख मे खड़े है मुखबिर की सूचना से हमराह फोर्स को अवगत कराया मुखविर के बताये गये स्थान पर पहुंचे तो दो व्यक्ति पुलिस की गाडी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम लोकेन्द्र रावत पुत्र कमलसिंह रावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम जनौरी थाना जिगना जिला दतिया का होना बताया दूसरे ने अपना नाम काली उर्फ कल्ली उर्फ देवेन्द पुत्र घनसुन्दर रावत उम्र 31 साल निवासी सड थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने साथी आरोपी सोवरन सिंह रावत नि जनोरी एवं रामरतन कुशबाहा नि जनोरी के साथ अपराध करना स्वीकार किया।
सराहनीय भूमिका-- निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौहान , सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान , आरक्षक सोनू श्रीवास्तव, आर जितेन्द्र कुमार।


