पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये सउनि बृजेश कुमार एवं प्रधान आरक्षक सेवाराम शर्मा को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल - श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी

0


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिनांक 30.09.2025 को पुलिस विभाग मे सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुये पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को विदाई दी। दिनांक 30.09.2025 को सेवानिवृत हुये कार्यवाहक सउनि बृजेश कुमार एवं प्रधान आरक्षक सेवाराम शर्मा को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सेवानिवृत्त पर विदाई दी गई, सेवानिवृत्त होने पर सेवाकाल के दौरान उनके अनुभवों को साझा किया तथा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top