तेल मील कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

0

 


शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज स्थित झिरिया मंदिर पर सोमवार को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुकेश ओझा निवासी नोहरी कला के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार मुकेश ओझा कई वर्षों से इंडस्ट्रियल एरिया में महेश मित्तल के तेल मील पर कार्यरत था। सोमवार को संचालक ने उसे झिरिया मंदिर पर चल रहे निर्माण कार्य की देखरेख के लिए भेजा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन जब जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने तेल मील संचालक महेश मित्तल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुबह मुकेश तबियत खराब होने पर घर लौट आया था। कुछ देर बाद मित्तल स्वयं घर पहुंचे और उसे काम पर ले गए। बाद में सूचना मिली कि मुकेश की हालत बिगड़ गई है। जब परिजन मील पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि वह आधा घंटा पहले निकल चुका है। परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर जानकारी दी जाती तो उसकी जान बच सकती थी।


पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top