संजय कॉलोनी में गैस सिलेंडर में भड़की आग : सास-ससुर और बहू झुलसे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

0


शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर में चाय बनाते समय एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग भड़क गई। इस हादसे में सास-ससुर और उनकी बहू गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे नाजिमा बेगम चाय बना रही थीं। इसी दौरान रसोई में रखा सिलेंडर लीकेज होने से आग पकड़ बैठा। उस वक्त कमरे में उनके पति मुमताज अली मौजूद थे और बहू रानू बानो दरवाजे पर खड़ी थीं। सिलेंडर में आग लगते ही नाजिमा बेगम लपटों की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए मुमताज अली और रानू बानो दौड़े तो दोनों भी झुलस गए।


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सिलेंडर के दूसरे हिस्से में भी धमाका हो गया। धमाके से साथ मुमताज अली दरवाजे से टकराए जिससे दरवाजा टूट गया और कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे और पानी से भीगे बोरे डालकर आग पर काबू पाया।


हादसे में मुमताज अली करीब 50 फीसदी तक जल गए हैं, वहीं नाजिमा बेगम और रानू बानो भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। तीनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top