मां दुर्गा की भव्य आरती में वरिष्ठ पत्रकार इंदौरिया एवं युवा समाजसेवी चीनू भैया हुए शामिल

0


 शिवपुरी। कमलागंज घोसीपुरा शिव मंदिर के पास जाटव समाज नवयुवक समिति द्वारा द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई जिसमें प्रतिदिन माता रानी के दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी जा रही हैं। वहीं रात्रि में महिलाओं द्वारा भजन संध्या जागरण और माता रानी के गीतों से संपूर्ण क्षेत्र में भक्तिमय और सकारात्मक माहौल बना हुआ है। 

वहीं गुरुवार को मां दुर्गा की भव्य आरती में तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आलोक एम इंदौरिया एवं युवा समाजसेवी लवलेश जैन (चीनू भैया) शामिल हुए।  जहां उन्होंने माता रानी और भगवान शिव जी की आरती कर प्रसादी ग्रहण किया। 

इस अवसर पर जाटव समाज नवयुवक समिति द्वारा अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत सम्मान किया वहीं माता रानी के पांडाल में अतिथियों ने महिलाओं,समिति के सदस्यों तथा बच्चों को सम्बोधित किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top