पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में गुण्डा बदमाश, चोरों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने व जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैै। उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन में तथा एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्ग दर्शन में दिनांक 30.09.25 को थाना बदरवास पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस के आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र कल्यान गुर्जर उम्र 34 साल निवासी भडौता थाना कोलारस जिला शिवपुरी, आरोपी रामहेत पुत्र अतर सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी मदनपुर थाना बदरवास को मुखबिर की सूचना पर से ग्राम सांडर चौराहा से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने का तीन पैंडल वाला सोने का मंगल सूत्र एवं चांदी की एक जोडी पायल पट्टा कीमती 45 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेडर मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी33जेडडी3615 कीमती करीबन 50 हजार रूपये की जप्त किया गया। आज दिनांक 01.10.2025 को थाने के अपराध क्रमांक 88/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस में गिरफ्तार शुदा आरोपीगणो धर्मेन्द्र पुत्र कल्यान गुर्जर उम्र 34 साल निवासी भडौता थाना कोलारस जिला शिवपुरी, रामहेत पुत्र अतर सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी मदनपुर थाना बदरवास जिला शिवपुरी से अन्य चोरी के मशरूका के बारे में पूछताछ कर धारा 23(2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम का मेमोरेण्डम लिया गया तो आरोपीगणो ने बताया कि हम दोनो ने बदरवास के आसपास के गांव के खेतो से पानी की मोटर चुरायी है मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपीगणो से ग्राम धुआई, टैंटाई रोड के पास बने खम्डर क्रेशर से कुल 08 कुआ व ट्यूवबेल मोटर कीमती करीबन 01 लाख 60 हजार रूपये की विधिवत जप्त कर आरोपीगणो के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 02/25 धारा 35(1) ई, 106 बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस का कायम किया गया दोनो आरोपीगणो को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास यादव, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि सत्येन्द्र सिंह जादौन, प्रआर 592 जितेन्द्र करारे आर सदन सिंह, आर चालक दीनू रघुवंशी आर 609 अनिल सिकरवार थाना बदरवास जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।


