शहर मे त्योहारों की भीड़ एवं आवाजाही के मद्देनजर ट्रेक्टर ट्रॉलियों का प्रातः 09 बजे से शाम 09 बजे तक प्रवेश रहेगा प्रतिवंधित

0


 शहर मे त्योहारों की भीड़ एवं आवाजाही के मद्देनजर ट्रेक्टर ट्रॉलियों का प्रातः 09 बजे से शाम 09 बजे तक प्रवेश प्रतिवंधित रहेगा ।

थाना प्रभारी यातायात द्वारा ट्रेक्टर-ट्राली के प्रवेश के संबंध मे ट्रेक्टर संचालकों की मीटिंग ली एवं निर्देशों से अवगत कराया। 


यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से संचालित करने के लिये शहर मे कई पहलुओं पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन मे यातायात थाना प्रभारी रणवीर यादव द्वारा शहर मे संचालित ट्रेक्टर ट्रालियों की आवाजाही पर यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 11-10-2025 को थाना यातायात पर फड़ एवं ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों की बैठक ली थी, जिसमें उन्हें सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शहर के मुख्य क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली के प्रवेश पर प्रतिबंध के संबंध में अवगत कराया गया था।

आज यातायात पुलिस द्वारा झांसी तिराहा, पोहरी चौराहा एवं ग्वालियर बायपास पर बैरिकेट्स एवं बैनर लगाकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों का प्रवेश शहर के मुख्य क्षेत्र में बंद कर दिया है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top