किराना दुकान से राजश्री पैकेट काजू चाय पत्ती नगदी सहित 15000 रुपए लेकर भाग गए चोर

0

 


कोलारस।  राहुल गोयल पुत्र कल्याण प्रसाद गोयल उम्र 35 वर्ष निवासी ऐबी रोड गायत्री कालोनी कोलारस ने बताया कि दुकान मेरी किराने की दुकान कोलारस के गुरूद्वारे रोड के सामने संस्कार बैकरी के पास है कल शुक्रवार को रात में करीबन प्रतिदिन की तरह रात्रि 8 बजे मैं अपनी दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था  एवं आज शनिवार को  सुबह करीबन 8.30 बजे जब मैं अपनी दुकान पर पहुँचा तो जाकर देखा कि मेरे दुकान की सटर के दोनो ताले टूटे हुए थे एवं सटर लगी हुई थी फिर मैने अंदर जाकर देखा तो चाय के पैकेट, राजश्री पैकेट, काजू, लोंगे, सिगरेट, एवं उसमें रखे कूपन  जिनकी कीमत 15 हजार रूपये होगी एवं नकदी 15 हजार रूपये पेटी में रखें हुए थे जिसे कर रात्रि में ही लेकर भाग गए हैं। कोलारस पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top