पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एंव एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे स्थाई वारण्टी तामीली विशेष अभियान के दौरान थाना प्रभारी मायापुर नीतू सिंह के द्वारा थाना मायापुर के अप. क्र. 17/20 धारा 294,307 भा.द.वि. एंव 25 (1बी) आर्म्स एक्ट, माननीय अपर सत्र न्यायालय पिछोर के एस.टी. न. 13/20 मे आरोपी स्थाई वारंटी हनुमंत पुत्र स्व. रामदयाल लोधी उम्र 45 साल निवासी ग्राम रूपेपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी के स्थाई वांरटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाही - निरी नीतू सिंह, उनि अजय पटेल, प्रआर0 532 सुरेन्द्र राय, प्र.आर. 270 रघुवीर सिंह लोधा, प्र.आर. 269 ऊधम सिंह, आर. आर. 1111 चन्द्रभान सिंह, आर.31 रवि लोधी की अहम भूमिका रही।


