बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 चोरी की बाइकें और नकदी समेत 5.25 लाख का माल बरामद

0

 


अरशद अली ऑल इंडिया रिपोर्टर/दैनिक सत्यालेख समाचार
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया कुल ₹5 लाख 25 हजार का मशरूका बरामद किया है। इसमें 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और चांदी की पायल शामिल हैं।

थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों, गुंडों और चोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

दिनांक 5 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के मामले में ग्राम दीघोद-गढ़ रोड के पास से आरोपी सुनील उर्फ सुन्ना पुत्र पप्पू आदिवासी (25), निवासी ग्राम बडेरा थाना कोलारस को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की एक जोड़ी चांदी की पायल कीमत 15,000 रुपए और घटना में प्रयुक्त हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP33 ZG 6016) बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और कोलारस क्षेत्र से 11 मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सभी बाइकें बरामद कर लीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4.50 लाख है।

बरामद बाइकों में हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो स्प्लेंडर प्लस, बजाज सीटी 100, यामाहा और होंडा शाइन जैसी बाइकें शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना बदरवास में अपराध क्रमांक 88/25, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top