अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई और उनकी टीम लगातार दबिश दे रही थी।
थाना देहात के प्रकरण क्रमांक 207/18 और माननीय विशेष न्यायाधीश एमपीडीव्हीपीके एक्ट शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 4/19 एसएसटी में दर्ज किरण गुप्ता हत्याकांड (धारा 302, 394, 397, 450, 120बी भादवि) में इससे पहले आरोपी अनमोल जैन को आजीवन कारावास और अजय जैन को 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी आकाश रघुवंशी पुत्र चन्द्रेश रघुवंशी, उम्र 19 साल, निवासी तुलसीनगर, थाना देहात, एक साल से सजा से बचने के लिए फरार चल रहा था। आज दिनांक 15.10.25 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके होटल डेहरवारा, शिवपुरी पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्यवाही से चर्चित हत्याकांड में सजा से बचने की कोशिश कर रहे आरोपी को आखिरकार पकड़ा जा सका है।


