पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने कलेक्टर और पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

0


 संवाददाता अरशद अली । शिवपुरी जिले के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम पारेश्वर की रहने वाली रचना पाल ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की मांग की है।


रचना पाल ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कपिल पाल पुत्र कल्याण पाल निवासी ग्राम पारेश्वर से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने मोटरसाइकिल, कूलर, अलमारी, एलसीडी, सोफा सेट और अन्य घरेलू सामान सहित लगभग पांच लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने चार पहिया वाहन और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।


पीड़िता ने बताया कि 10 अक्टूबर को रात में उसके ससुर ने घर में घुसकर मारपीट की और सुबह ससुराल के अन्य सदस्यों ने भी मिलकर उसकी गंभीर रूप से पिटाई की, जिससे उसके नाक में चोट आई और पूरे शरीर पर निशान पड़ गए। जब वह शिकायत लेकर पुलिस चौकी हिम्मतपुर पहुंची, तो वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई।


रचना पाल का कहना है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे घर में नहीं रखना चाहते और उसे लगातार धमकाया जा रहा है कि “जो करना है कर लो, पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।” पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष धनबल और राजनीतिक दबदबे के कारण पुलिस कार्रवाई से बच रहे हैं।


पीड़िता ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top