अरशद अली ऑल इंडिया रिपोर्टर/दैनिक सत्यालेख समाचार
शिवपुरी फरियादी आयु 38 साल निवासी ग्राम ठेह थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी की रिपोर्ट पर से थाना सतनवाडा पर अपराध क्रमांक 147/25 धारा-137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया है। दिनांक 01.10.2025 को अपह्रता को दस्तयाब कर कथन लेख किये गये बाद प्रकरण में धारा 61,65 (1), 87 बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट की इजाफा की गयी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन मे प्रभारी थाना सतनवाडा उनि. सुनील सिंह राजपूत के द्वारा आरोपी रामरतन शाक्य पुत्र पिल्लू शाक्य उम्र 34 साल निवासी ग्राम ठेह थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी को आज दिनांक 02.10.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त सराहनी कार्य मे थाना प्रभारी थाना थाना सतनवाडा उनि. सुनील सिंह राजपूत सउनि बृजेन्द्र कुमार पाठक, प्र.आर.695 निरंजन सिंह गुर्जर, आर. 1138 राहुल बघेल, आर. 1164 शिवराज धाकड़, आर.352 महेश कुमार, आर. 619 पवन कुमार, प्र. आर. चालक 501 राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही है।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज।


