निर्माणाधीन मकान से ड्रिल मशीन, ग्राइंडर और बैटरी चोरी, एक चोर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

0

 


संवाददाता अरशद अली/दैनिक सत्यालेख समाचार

शिवपुरी शहर के कमला हेरिटेज के सामने स्थित रामजी लाल कुशवाह के बाड़े में बने निर्माणाधीन मकान से शनिवार को दो युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, भागते समय एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


जानकारी के अनुसार, रामजी लाल कुशवाह के मकान पर शनिवार को मजदूर और कारीगर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे और खुद को मजदूर बताकर काम में शामिल हो गए। कुछ देर बाद मौका पाकर उन्होंने ड्रिल मशीन, ग्राइंडर और एक बैटरी चोरी कर ली और वहां से भाग निकले।


जब रामजी लाल ने सामान देखा तो वह गायब था। मजदूरों से पूछताछ में दो संदिग्ध युवकों की जानकारी मिली। आसपास तलाश करने पर एक चोर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एक गली में मिला। लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और चोरी गया सामान बैटरी, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन बरामद कर लिया।


सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस अब उसके साथी की तलाश में जुट गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top