आउटसोर्स कर्मचारियों के लंबित वेतन और बोनस भुगतान को लेकर असंतोष – शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में उठी आवाज

0


 शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित वेतन, बोनस एवं अवकाश वेतन (Holiday Wages) के भुगतान को लेकर नाराज़गी व्यक्त की है। कर्मचारियों का कहना है कि बीते लगभग दो वर्षों से उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।


कर्मचारियों ने बताया कि अप्रैल माह और दीपावली पर्व के अवसर पर भुगतान किए जाने का आश्वासन उन्हें कई बार दिया गया, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सेवा प्रदाता फर्म द्वारा हर बार नई तारीख बताई जाती है, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया आज दिनांक तक पूरी नहीं हो सकी है।


कर्मचारियों का कहना है कि इस देरी से उनके जीवन-यापन, परिवार के भरण-पोषण और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से 19 अक्टूबर 2025 तक सभी लंबित भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वह भी अब तक पूरा नहीं हो सका है।


कर्मचारियों ने मांग की है कि उनकी संपूर्ण लंबित राशि (वेतन, बोनस एवं अवकाश वेतन) का भुगतान अगले दो दिवस के भीतर किया जाए, अन्यथा वे मजबूर होकर कानूनी कार्यवाही एवं सामूहिक हड़ताल करने को बाध्य होंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top