दिनांक 10.12.2025 को फरियादी मुकेश कुशवाह निवासी इन्दार के द्वारा अपने घर में रखे बक्सा में से नगदी 2,00,000 रूपये रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट लेख कराई थी जिस पर से थाना इन्दार पर अप.क्र.247/2025 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर चोरी गया माल मशरूका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले व एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर चोरी गया मशरूका एवं अज्ञात चोर की पतारसी की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घण्टे के अन्दर अज्ञात आरोपी की पतारसी कर दिनांक 10.12.2025 को आरोपी पर्वत कुशवाह पुत्र सूरज सिंह कुशवाह उम्र 19 साल निवासी ग्राम इन्दार को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका नगदी 2,00,000 रूपये बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में निम्न अधि0/कर्मचारी की भूमिका रहीः- थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया ,सउनि जयनारायण, प्रआर.वहीद खांन, प्रआर.जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर.हरीसिंह, प्रआर.विक्रमसिंह, आर.नेपालसिंह भील, आर.बृजेश कुमार भील, आर.विनोद कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।


