पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिह राठौड़ के व्दारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शऱाब, वारण्टियों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण एवं आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक
बालक / बालिकाओं को दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11.12.2025 को विद्दुत अधिनियम के प्रकरण क्रमांक 427/23 में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तारी वारंटी अरविन्द पाल पुत्र लक्ष्मण पाल उम्र 24 साल नि. करौंदी संबेल शिवपुरी को आज दिनांक 11.12.25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक निरोध में भेजा गया ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में निरी. नम्रता भदौरिया, प्रआर.504 ऊदल सिंग गुर्जर, सैं. 104 मनोज शर्मा की मुख्य भूमिका रही ।


