थाना फिजीकल पुलिस व्दारा गुमशुदा 20 वर्षीय बालिका को मोहना जिला ग्वालियर से 24 घण्टे के अंदर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया

0


 दिनांक 10.12.2024 को सूचना कर्ता निवासी पंचायती बगीचा टीव्ही रोड शिवपुरी ने अपनी लडकी उम्र 20 साल के गुम होने सबंधी रिपोर्ट की थी उक्त रिपोर्ट पर से थाना फिजिकल पर गुम इंसान क्रमांक 61/25 कायम कर जाँच में लिया गया । 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ के व्दारा जिले मे अवैध गतिविधियों एवं महिला संबंधी अपराधों मे त्वरित कार्यवाही व अपह्रत/गुम बालक बलिकयों को जल्द से जल्द दस्तयाब करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है ।  उक्त निर्देशों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले एवं  सीएसपी शिवपुरी  संजय चतुर्वेदी  के मार्गदर्शन में दिनांक 11.12.2025 को गुमशुदा बालिका उम्र 20 साल को मोहना जिला ग्वालियर से सुरक्षित दस्तयाब किया गया है बाद गुमशुदा बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है । 

इनकी रही भूमिकाः-  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नम्रता भदौरिया, प्रआर.22 अंकित सिंह, मआर.1028 रानी तोमर की मुख्य भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top