नरवर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान:यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए काटे चालान

0


 शिवपुरी जिले के नरवर थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान थाने के सामने नरवर मगरोनी रोड पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किया गया।

थाना प्रभारी विनय यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट, हेलमेट और गति सीमा के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के चालान काटे।

पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौर के निर्देश पर ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं। थाना प्रभारी विनय यादव ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी, ताकि यात्रा सुरक्षित रहे और बेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top