सऊदी अरब सरकार ने जारी किए हज 2026 के लिए नए नियम व शर्तें

0


 सऊदी अरब ने इस बार हज यात्रा के नियमों में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। अब मियां-बीवी एक ही कमरे में नहीं रह सकेंगे। पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग कमरे अनिवार्य किए गए हैं और पुरुषों का महिलाओं के कमरों में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।


यात्रियों को इस बार रसोई की सुविधा भी नहीं मिलेगी। हज यात्रा के दौरान उन्हें बाहर से भोजन खरीदकर खाना होगा। इसी बीच हज कमेटी ऑफ इंडिया सभी यात्रियों को मुफ्त स्मार्ट वॉच देगी, जिससे यात्रा और अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो सकेगी।


वर्ष 2026 की हज यात्रा अप्रैल-मई में होगी और उत्तर प्रदेश से 18,760 यात्री हज पर जाएंगे। पिछले साल भारतीय यात्रियों को संयुक्त कमरा और खुद खाना बनाने की छूट मिली थी, जो इस बार समाप्त कर दी गई है। इससे यात्रा खर्च बढ़ सकता है। भारत सरकार अब कैटरिंग जैसी नई व्यवस्थाओं पर विचार कर रही है।


नई गाइडलाइन की मुख्य बातें

* एक ही शहर के यात्रियों को एक ही इमारत में ठहराने को प्राथमिकता

* मियां-बीवी या करीबी रिश्तेदारों को अलग लेकिन नजदीकी कमरे

* बिना महरम वाली महिलाओं को अलग समूहों में आवास

* सभी हज यात्रियों को स्मार्ट वॉच उपलब्ध कराई जाएगी


स्मार्ट वॉच की सुविधाएं

* रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग

* एसओएस बटन से तुरंत सहायता

* हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग

* पेडोमीटर से कदमों की गिनती

* किबला कम्पास और नमाज टाइम अलर्ट


हज कमेटी का कहना है कि यह स्मार्ट वॉच विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी होगी और इसकी निगरानी सऊदी अरब में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के कंट्रोल रूम से की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top