थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी को 315 बोर की देशी अधिया (कट्टा) मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया

0


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के बिरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं, जिले मे शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिये अपराध कारित करने की नियत से घूमने वालों के विरुध्द तत्परता से कार्यवाही करने हेतु बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा  आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक आज 26.12.2025 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि, करही रोड पर शीतला मंदिर के पीछे नर्सरी मे एक व्यक्ति अबैध हथियार लिये अपराध करने की नियत से खडा । उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान करही रोड पर शीतला मंदिर के पीछे नर्सरी के पास पहुंचे तो रास्ते मे एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संतोष रावत पुत्र गजराज सिहं रावत उम्र 33 साल नि0 ग्राम करही थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर अपनी कमर मे दाहिने तरफ एक देशी 315 बोर की अधिया (कट्टा) रखे हुये पाया गया तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया गया किया गया आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 859/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी करैरा निरी० विनोद छावई, प्रआर 891 डैनी कुमार, आर 895 राधेश्याम, आर. 1011 संदीप चौहान थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top