आदिवासी परिवारों ने आधार–राशन कार्ड, पानी–बिजली एवं आवास सुविधाओं की माँग को लेकर प्रशासन से लगाई गुहार

0


 शिवपुरी: आदिवासी परिवारों ने आधार–राशन कार्ड, पानी–बिजली एवं आवास सुविधाओं की माँग को लेकर प्रशासन से लगाई गुहार

नव नियुक्तभीम आर्मी जिला अध्यक्ष साजिद खान उप चांद खान के एवं पूर्व भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जौराठी नेतृत्व में



जिला शिवपुरी के हवाई पट्‌टी के पीछे पटारे कब्रिस्तान रोड क्षेत्र में निवास कर रहे आदिवासी परिवारों ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की माँग की है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक सामूहिक निवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि आज भी उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड नहीं बने हैं, जिसके कारण उन्हें शासन की खाद्यान्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि उनके निवास स्थल पर न तो पानी की व्यवस्था है और न ही बिजली की, जिससे जीवनयापन अत्यंत कठिन हो गया है। आदिवासी परिवारों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और वे टपरी बनाकर रहने को मजबूर हैं।


परिवारों ने यह भी बताया कि उनकी जमीन पर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे वे लगातार परेशान हैं और न्याय की तलाश में प्रशासनिक अधिकारियों की शरण में पहुँचे हैं।


आदिवासी जनों ने जिला प्रशासन से बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आधार एवं राशन कार्ड बनवाने तथा आवास योजना का लाभ दिलवाने की माँग करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top