पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे गम्भीर अपराधों मे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा डॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर जाँच कर आरोपी कुंदन पुत्र जगदीश सिंह गुर्जर उम्र 48 साल निवासी ग्राम जेरवा थाना करैरा को तत्काल पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर घटना घटित करने संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।
राहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० विनोद छावई, उप निरी० राधेश्याम शिवहरे, प्रआर 224 राजेश शर्मा, आर0 338 हरेन्द्र सिंह,, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर सुरेन्द्र रावत, आर चालक रामअवतार गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।


