पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में यह रैली निकाली गई।
पुलिस अधीक्षक भूटिया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली एसपी कार्यालय से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, माधव चौक चौराहा, ग्वालियर बायपास, झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौक एवं राजेश्वरी रोड होते हुए प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त हुई।
रैली के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भूटिया ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए हेलमेट अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट पुलिस की चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की अमूल्य जान की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए।
गौरतलब है कि यातायात जागरूकता अभियान के तहत शिवपुरी पुलिस द्वारा अब तक बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 950 वाहन चालकों तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 500 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।
शिवपुरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।


.jpg)
