मुलाकात के दौरान साजिद खान ने हाल ही में शिवपुरी में आयोजित के खनियाधाना’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ, जिसमें शिवपुरी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष साजिद खान ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को आश्वासन दिया कि भीम आर्मी संगठन भारत के संविधान के दायरे में रहकर, कानून एवं शांति व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए सामाजिक कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में समानता, जागरूकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या टकराव से दूर रहकर सकारात्मक कार्य किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने भी संगठन के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासन सभी संगठनों से कानून का पालन करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपेक्षा करता है। उन्होंने युवाओं को रचनात्मक और संवैधानिक मार्ग पर चलने की अपील की।
इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


