थाना बदरवास पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0


 थाना बदरवास में दिनांक 30.06.2025 को नाबालिक अपह्ता बिना बताये कही चली जाने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 307/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड द्वारा अपता की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा नाबालिक अपता की दस्ययावी हेतु एक पुलिस टीम गठित की गयी व लगातार मुखविरो व तकनीकी सायबर सेल की मदद लेकर नाबालिक अपता को गुजरात मौरवी में दस्तयाबी कर प्रकरण मे ईजाफा धारा 64,65 (1),87 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट की गई एवं दिनांक 25.12.2025 को गुना से आरोपी वीरू वंशकार पुत्र पप्पू वंशकार उम्र 22 साल निवासी ग्राम खैराई थाना राधौगढ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी द्वारा पूर्व मे भी अपहर्ता को अपहरण कर गलत काम (बालात्कार) किया गया था जिस पर थाना बदरवास मे आरोपी वीरू वंशकार के विरूध्द अप.क्र. 196/23 धारा 363, 366 ए, 376 भादवि 5,6 पोक्सो एक्ट पंजीबध्द किया गया था।


उक्त आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि रंगलाल मेर, प्रआर गजेन्द्र परिहार, आर दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही ।।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top