कौन हैं ट्रंप की होने वाली बहू? क्रिसमस पार्टी में किया बहुत बड़ा ऐलान! Breaking News Update

0

Global story:

कौन हैं ट्रंप की होने वाली बहू? क्रिसमस पार्टी में किया बहुत बड़ा ऐलान! Breaking News Update news image

कौन हैं ट्रंप की होने वाली बहू? क्रिसमस पार्टी में किया बहुत बड़ा ऐलान! Breaking News Update

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर (47) ने बेटिना एंडरसन (39) से सगाई कर ली है।

इस बात की घोषणा उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में की।

दोनों हाल ही में उदयपुर में बिजनेसमैन राजू मंटेना की बेटी नेत्रा और वम्सी गदिराजु की शादी में आए थे।

ट्रम्प जूनियर और बेटिना को पहली बार अगस्त 2024 में साथ देखा गया था।

इससे पहले ट्रम्प जूनियर की शादी नवंबर 2005 में वनेसा से हुई थी।

2018 में अलग हो गए थे।

उनके पांच बच्चे हैं।

ट्रम्प जूनियर ने फॉक्स न्यूज की पूर्व एंकर किम्बर्ली गिलफॉयल से 2020 में सगाई की थी , लेकिन कभी अलग होने की घोषणा नहीं की।

दिसंबर 2024 में पीपुल मैगजीन ने बताया कि ट्रम्प जूनियर और बेटिना पिछले छह महीने से साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध पर शांति वार्ता तेज: अमेरिका ने सुरक्षा गारंटी पर जताई सहमति, यूरोपीय देशों का भी समर्थन सबसे कम उम्र की बैंकर बनीं बेटिना दिसंबर 1986 में जन्मी बेटिना के पिता हैरी लॉय एंडरसन बिजनेसमैन हैं और मां इंगर समाजसेवी हैं।

बेटिना पाम बीच , फ्लोरिडा में पली-बढ़ीं और वे आज भी वहीं रहती हैं।

बेटिना ने 26 साल की उम्र में वर्थ एवेन्यू नेशनल बैंक की कमान संभाली थी।

वे अमेरिका की सबसे युवा बैंक प्रेसिडेंट बनीं।

उन्होंने 2009 में ग्रेजुएशन किया।

चैरिटी व वाइल्डलाइफ प्रोजेक्ट से जुड़ीं बेटिना ने अपने भाइयों के साथ मिलकर 'द पैराडाइज फंड ' संस्था शुरू की , जो आपदा राहत में स्थानीय संगठनों की मदद करती है।

अक्टूबर 2021 में उन्होंने ' प्रोजेक्ट पैराडाइज फिल्म फंड ' की शुरुआत की।

इससे होने वाली कमाई को संरक्षण कार्यों में लगाया जाता है।

Related: Top Cricket Updates | Health Tips


Posted on 18 December 2025 | Visit सत्यालेख.com for more stories.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top