करैरा पुलिस द्वारा पैथ लैव खोलने के नाम पर लोगों के साथ 07 लाख रुपये की ठगी करने बाले बंगाली डॉक्टर बब्लू गुचैट एवं उसके ससुर राजू साह को गिरप्तर किया

0


 दिनांक 04/11/24 को फरियादी सुरेश चन्द्र पुत्र स्व० पहलूराम जाटव उम्र 62 साल नि0 वार्ड क्र0 12 पीएचई कार्यालय के पीछे झांसी रोड करैरा थाना करैरा ने उपस्थित आकर रिपोर्ट की, कि बबलू गुचैट बंगाली डाक्टर करीबन एक साल से टीला रोड पर नगरिया मेडीकल के मकान करैरा में क्लीनिक चला रहा था तथा किराये से अखिलेश जाटव पूर्व सरपंच दौनी के मकान में रह रहा था। मैं अपने बच्चों का इलाज कराने उसके क्लीनिक पर ले जाता था तब से हमारी डाक्टर बबलू गुचैट से जान पहचान हो गयी थी । डाक्टर ने मुझसे कहा कि आपकी जो कामाक्षा मंदिर के पास में दुकान है उसमें मुझे लैब खोलना है उसमें करीब 16 लाख रुपये का खर्चा आयेगा उसने मुझे पार्टनरसिप में लैब खोलने के लिये कहा तब मैं अपनी दुकान में लैब खुलवाने के लिये तैयार हो गया। उसके बाद दिनांक 26.02.2024 से दिनांक 27.10.2024 तक फोनपे स्कैनर से डाक्टर को 07 लाख रुपये दिये थे । दिनांक 31.10.2024 को डाक्टर अपने परिवार के साथ कहीं चला गया और मकान से अपना सामान भी ले गया है उनके मोबाइल भी बंद आ रहे है । डाक्टर द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी कर 07 लाख रुपये ऐंठ ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 831/24 धारा 318 (4) BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, चोरी, अवैध शराव की धरपकड अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस द्वारा विश्वश्चिय मुखबिर की सूचना पर सायबर सेल शिवपुरी की मदद से आरोपी बब्लू गुचैट पुत्र चितरंजन गुचैट उम्र 36 साल नि. बी 377 सी वैष्णवघाट पाटुली कलकत्ता बंगाल को मथुरा व्रन्दावन आश्रम जिला मथुरा उ.प्र से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने उसने अपने ससुर के साथ मिलकर धोखाधडी करना बताया । जिसपर से बब्लू गुचैट के ससुर आरोपी राजू साह पुत्र चेथरू साह उम्र 55 साल नि वार्ड 03 अररिया आर.एस गुप्ता टोल अररिया बिहार को मथुरा व्रन्दावन आश्रम जिला मथुरा उ.प्र से गिरफ्तार किया । आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ।


सराहनिय भूमिका- थाना प्रभारी निरी० विनोद सिंह छावई, चौकी प्रभारी सुनारी उनि चेतन शर्मा, आर लवकेश यादव, आर चालक रविन्द्र तिवारी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top