थाना बदरवास पुलिस द्वारा एक सट्टोरिया को सट्टा की पर्ची काटते रंगे हाथो पकड कर नगदी 1850 रूपये एवं एक विवो कंपनी का मोवाइल जप्त किया गया

0

 


 पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड द्वारा जिले में सट्टा सट्टा के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये कल दिनांक 15.01.26 को थाना बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना बदरवास के पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही की जाकर विभिन्न स्थानो पर दबिग दी जाकर आरोपी प्रदीप औझा पुत्र प्रकाश औझा उम्र 26 साल निवासी थाने के सामने बदरवास जिला शिवपुरी को हथनापुर रोड शासकीय कॉलेज मोड बदरवास से आम जनता से सट्टा की पर्ची काटते रंगे हाथो पकडा गया सट्टोरिया से कुल 1850 रूपये एवं एक डोट पेन, एक अंक लिखी सट्टे की पर्ची, एक विवो कंपनी का मोवाइल जप्त किया गया है एवं आरोपी प्रदीप औझा से धारा 23 (2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम का मेमोरेण्डम लिया गया जिसमें एक अन्य आरोपी सट्टा का खाईबाज होना बताया एवं उसके द्वारा सट्टा खिलाना बताया बाद आरोपी प्रदीप औझा पुत्र प्रकाश औझा उम्र 26 साल निवासी थाने के सामने व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 4क सट्टा अधिनियम 49 वीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोवेल खेस, आर नीरज औझा, आर० अनित बुनकर, आर दीपक आर. दीनू रघुवंशी, आर0 रिंकू माहौर, आर सदन भिलाला सैनिक बेदप्रकाश की मुख्य भूमिका रही

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top