110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0


 शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई एवं उनकी टीम को 24 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर तत्काल दबिश दी गई।

पुलिस ने लुधावली कब्रिस्तान के पास से आरोपी मुबारिक खान पुत्र सिकंदर खान (उम्र 35 वर्ष), निवासी तलैया मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की कट्टियों में भरी 55-55 लीटर, कुल 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top