बैराड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 लीटर कच्ची शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0


 शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैराड पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में 29 जनवरी 2026 को थाना बैराड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संजय बेड़िया निवासी टोरियापुरा, गोंदोलीपुरा से टोरियापुरा जाने वाले कच्चे रास्ते के बीच कच्ची शराब के परिवहन की फिराक में खड़ा है और उसके पास 5-6 कैन में शराब भरी हुई है।

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां मुखबिर के हुलिए का व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय बेड़िया पुत्र विजय बेड़िया, उम्र 26 वर्ष, निवासी टोरियापुरा, थाना बैराड, जिला शिवपुरी बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 प्लास्टिक के कैनों में भरी 200 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, उप निरीक्षक सोबरन सिंह, सत्येन्द्र भदोरिया, हरिओम पाण्डे सहित प्रधान आरक्षक व आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top