जनपद शिक्षा केंद्र कोलारस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव मौजूद रही

0

 


कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश के क्रम मे जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में बीआरसीसी के पी जैन के द्वारा विकासखंड कोलारस में जनपद शिक्षा केंद्र कोलारस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | जिसमे विकासखंड कोलारस के सभी माध्यमिक विधालय के छात्र छात्राओ ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर लाए | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने प्रत्येक मॉडल को देखा व बच्चो को ओर बेहतर मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया | विकासखंड से कुल नो जन शिक्षा केंद्र से चयनित 9 मॉडल जिला स्तरीय विज्ञानं प्रदर्शनी में भाग लेगे |

प्रदर्शनी में एपीसी हरीश शर्मा , निज सचिव रानू जैन,बीएसी श्रीनिवास शर्मा ,अरविन्द सगर ,  दीपक भगोरिया , श्रीलाल जाटव , एमआईएस समन्वयक बृजेश गोलिया , लेखापाल प्रियंका श्रीवास्तव , उच्च मा.शि. योगेन्द्र सिंह दादोरिया केशव उपमन्यु,अविनाश भार्गव,राजेश महते ,गजेन्द्र कुशवाह, वीरेन्द्र लाक्षाकार,मोहनी पाण्डेय,सोनल वशिष्ठ,नीना गुप्ता समस्त शिक्षक उपस्थित रहे |

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top